बहतराई में गुपचुप धर्मांतरण सभा का भंडाफोड़,सरकंडा पुलिस ने तीन महिलाओं को लिया हिरासत में, जांच जारी…

बिलासपुर:- बिलासपुर शहर में धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। सरकंडा थाना क्षेत्र के बहतराई इलाके में सोमवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस समय हुई जब एक मकान में गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराने का प्रयास किया जा रहा था।जानकारी के मुताबिक, प्रमिला केवट नाम की महिला के मकान में सभा आयोजित की जा रही थी।आरोप है कि इस सभा में पूनम शर्मा और अन्य महिलाएं लोगों को झूठे वादों और प्रलोभन देकर धर्मांतरण के लिए तैयार करने में जुटी थीं।स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की।पुलिस ने बताया कि जिस भवन में यह कार्यक्रम चल रहा था, वह अवैध रूप से बनाया गया है और बिना अनुमति के इसका इस्तेमाल धार्मिक सभा के लिए किया जा रहा था।मौके से कई संदिग्ध दस्तावेज और सामग्री भी जब्त की गई है।फिलहाल सरकंडा पुलिस ने तीनों महिलाओं को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोप सिद्ध होने पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां पहले भी क्षेत्र में सामने आती रही हैं, जिससे माहौल में तनाव पैदा हो जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles