26.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

सरकंडा पुलिस का जुआ अड्डे पर छापा 9 आरोपी गिरफ्तार ,₹41,505 नगद और 11 मोबाइल जब्त…

बिलासपुर:- बिलासपुर में जुआ-सट्टा पर नकेल कसने सरकंडा पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। कोनी रोड स्थित महावीर अग्रवाल बाड़ा में चल रहे जुआ अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी 52 पत्ती ताश और प्लास्टिक के कॉइन से हारजीत का दांव लगा रहे थे।पुलिस ने मौके से ₹41,505 नगद और 11 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, चंद्रशेखर अग्रवाल, विजय विधानी, हरवंश लाल अजमानी, बिहारी ताम्रकार, तेजेस्वर वर्मा, सुनील अग्रवाल और पारस राय शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की जा रही है।एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिलेभर में जुआ और सट्टा पर शिकंजा कसने पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर सरकंडा पुलिस टीम ने यह दबिश दी।पुलिस का कहना है कि शहर में ऐसे अड्डों पर नज़र रखी जा रही है और भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles