30.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का होगा विस्तार बुधवार को राजभवन में शपथ ग्रहण तीन नए मंत्री लेंगे शपथ, विकास की रफ्तार में निभाएंगे सहभागिता…

बिलासपुर– लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिल गई है बुधवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन नए मंत्री शपथ लेने जा रहे हैं राज भवन में के तीनों मंत्री शपथ लेंगे और छत्तीसगढ़ विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे हालांकि अभी वह तीन नाम कौन है इसकी घोषणा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से जो नाम निकलकर सामने आ रहे हैं उसमें दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब और अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल का नाम तय माना जा रहा है यह तीनों ही बुधवार को शपथ लेने के लिए तय है छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के सचेतक के द्वारा शपथ ग्रहण को लेकर सभी विधायकों को निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।लिहाजा बुधवार की सुबह 10:30 बजे राज भवन में शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होगा अगर इन्हीं तीनों नाम पर सहमति बनती है तो एक बार फिर माना जा सकता है कि भारतीय जनता पार्टी नए शहरों पर ही दाव लगाने के मन से इस बार काम कर रही है क्योंकि मंत्रिमंडल विस्तार में पुराने शहरों को मौका मिलने की बात कही जा रही थी जिसमें अमर अग्रवाल अजय चंद्राकर राजेश मुड़त जैसे नाम शामिल थे जिन्हें उम्मीद थी कि छत्तीसगढ़ के मंत्रिमंडल विस्तार में उन्हें स्थान मिलेगा तो वहीं बिलासपुर विधायक के द्वारा राज्यपाल से मुलाकात करने के बाद उनके भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थी लेकिन सूत्रों से जो खबर निकलकर सामने आ रही है उसमें शायद अमर अग्रवाल को मंत्री नहीं बनाया जाएगा। बुधवार को शपथ ग्रहण के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि मंत्रिमंडल में वह कौन तीन चेहरे हैं जिन्हें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट में जगह मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles