ई-चालान से बचने का नया हथकंडा ,नंबर प्लेट छुपाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई…

बिलासपुर – शहर में ई-चालान से बचने के लिए वाहन चालक अजीबो-गरीब हथकंडे अपनाने लगे हैं। दोपहिया से लेकर चारपहिया तक वाहनों में नंबर प्लेट से छेड़छाड़ की जा रही है। कहीं टेप और स्टिकर चिपकाए जा रहे हैं, तो कहीं मैग्नेट और कागज का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ऐसे चालकों पर शिकंजा कसने की तैयारी में है। ई-चालान से बचने का यह नया तरीका शहर की सड़कों पर आम होता जा रहा है। कई गाड़ियों में नंबर प्लेट को उल्टा लगाना, टेप से नंबर ढकना या मैग्नेट से छुपाना जैसी तरकीबें सामने आ रही हैं। चालकों का मकसद यही है कि ट्रैफिक नियम तोड़ते वक्त उनका वाहन कैमरे में कैद न हो और चालान न कटे।लेकिन अब ट्रैफिक पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। अधिकारियों का कहना है कि नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करना सिर्फ चालान से बचने की कोशिश नहीं है, बल्कि यह गंभीर अपराध है। कई बार ऐसे वाहनों का इस्तेमाल आपराधिक घटनाओं में भी किया जा चुका है। इसलिए ऐसे मामलों में सिर्फ जुर्माना ही नहीं बल्कि जेल की सजा भी हो सकती हैएएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि पहले भी ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह न सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि सड़क पर सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है।। यानी अब नंबर प्लेट छुपाकर ई-चालान से बचना वाहन चालकों को भारी पड़ सकता है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि ऐसे हर वाहन पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles