
रायपुर :- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। फाउंडेशन अम्बिकापुर में 200-300 बिस्तरों का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और धरमजयगढ़ में 100 बिस्तरों का अस्पताल स्थापित करेगा, जहां 80 प्रतिशत मरीजों को निशुल्क इलाज मिलेगा।फाउंडेशन प्रदेश में 20 हजार बालिकाओं को उच्च शिक्षा हेतु हर साल 30 हजार रुपये की छात्रवृत्ति देगा और शिशुगृहों की संख्या 400 से बढ़ाकर 3000 तक करेगा। साथ ही शिक्षक प्रशिक्षण, कृषि, बागवानी और पशुपालन के क्षेत्र में भी कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।




