26.6 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,धारदार हथियार व प्राणघातक हमले के आरोपी गिरफ्तार…

जांजगीर चांपा :- चांपा थाना पुलिस ने धारदार हथियार लहराकर लोगों को भयभीत करने वाले दो युवकों सत्यम दास महंत और प्रमोद दास महंत को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से हथियार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।वहीं अकलतरा थाना पुलिस ने चाकू से प्राणघात हमला करने के मामले में फरार आरोपी आशीष कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकरण में पूर्व में तीन आरोपी और एक नाबालिग को पकड़ा जा चुका था।पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर तिलेश्वर भैना पर चाकू से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में प्रयुक्त चाकू और मोटरसाइकिल पहले ही बरामद किए जा चुके हैं।एसपी विजय पांडेय ने दोनों कार्रवाइयों की पुष्टि करते हुए कहा कि त्योहारों के मद्देनज़र असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। पुलिस टीम की सक्रियता से दोनों मामलों में त्वरित सफलता मिली।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles