
बिलासपुर :- चकरभाठा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है। 20 अगस्त को सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर परसदा स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवक शराब पीकर सड़क पर हुड़दंग कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सभी आरोपियों को पकड़कर थाने लाया गया।गिरफ्तार आरोपियों में शनि सूर्यवंशी, सूरज सूर्यवंशी, अनिल चंदेल, सुजीत बंजारे, अमित भावे और कृष्ण श्रीवास शामिल हैं। सभी के खिलाफ प्रतिबंधक धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। साथ ही आरोपियों के 03 मोटरसाइकिल को धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जप्त कर कार्यवाही की गई। पुलिस ने साफ कहा है कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।




