
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सूरजपुर जिले में 211 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और किसान मेला सह जैविक मेला का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रजत जयंती वर्ष छत्तीसगढ़ की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है और अब प्रदेश नए संकल्पों के साथ प्रगति की ओर अग्रसर है।कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, फसल विविधीकरण और जल संरक्षण की जानकारी दी गई। विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को आवास की चाबी, ऋण चेक, कृषि उपकरण, पंप, बीज और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने वर्चुअल संबोधन में अटल जी के योगदान को याद किया और राज्य के विकास के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।




