35.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

सीएम विष्णु देव साय जापान-दक्षिण कोरिया प्रवास पर रवाना,ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में निवेशकों संग करेंगे चर्चा, छत्तीसगढ़ को बनाएंगे उद्योग-निवेश का हब

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को दस दिवसीय जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास पर रवाना हुए। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से प्रस्थान के दौरान कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम, टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब और विधायक पुरंदर मिश्रा ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा प्रदेश में निवेश और रोजगार सृजन की दिशा में नए अवसर खोलेगी।अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री जापान के ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में हिस्सा लेंगे। यहां वे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और उद्यमियों से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की नीति पारदर्शिता और निवेशकों के अनुकूल वातावरण पर केंद्रित है।मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ अब तेजी से औद्योगिक विकास का केंद्र बन रहा है।बुनियादी ढांचे के विस्तार, कनेक्टिविटी सुधार और ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए प्रयासों से घरेलू और विदेशी निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।यह प्रवास उन प्रयासों को और मजबूती देगा।साय ने विश्वास जताया कि यह दौरा छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर नई पहचान दिलाएगा।उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार और कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराना है और जापान-दक्षिण कोरिया प्रवास उसी दिशा में अहम कदम साबित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles