
बिलासपुर :- सकरी थाना पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग धाराओं में कार्रवाई करते हुए 12 से अधिक आरोपियों को दबोचकर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में चोरभठ्ठी, सम्बलपुरी, शांतिनगर, पेन्डारी, दलदलिहा पारा, काठाकोनी और आसपास के इलाकों के बदमाश शामिल हैं।पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत आस्मीन खान, ढेलउराम सूर्यवंशी, राजा बसोड, विनय टण्डन, पिन्टु वस्त्रकार, ओमप्रकाश जांगड़े, अशोक साहू, हरदेश यादव और हरीश राव को गिरफ्तार किया। वहीं अलग-अलग अपराधों में निलेश चन्द्राकर, करण उर्फ सुखदेव भारते और एक अपचारी बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। आबकारी एक्ट के तहत धीरज बघेल और चाकूबाजी वारंटी ईश्वर यादव को भी पकड़ा गया।सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और समाज में भय फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।


