Homeहमर बिलासपुरसिम्स में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने ICU...

सिम्स में इलाज के दौरान दो महिलाओं की मौत, परिजनों ने ICU में हंगामा,तोड़फोड़ कर गार्ड से भिड़े, पुलिस को सौंपा जाएगा मामला…

बिलासपुर :- सिम्स अस्पताल में बुधवार देर रात जमकर हंगामा हुआ। अस्पताल के चौथे फ्लोर स्थित आईसीयू में भर्ती दो महिलाओं की मौत के बाद परिजन बिफर पड़े और रात करीब 12 बजे आईसीयू में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान गार्ड से भी उनकी झड़प हो गई।जानकारी के अनुसार लिंगियाडीह निवासी मोंटी निषाद ने प्रसव पीड़ा के बाद सिम्स में भर्ती होकर ऑपरेशन कराया। लेकिन हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला नसबंदी का ऑपरेशन कराने आई थी।ऑपरेशन के बाद उसकी भी अचानक तबीयत बिगड़ गई और मौत हो गई।महिलाओं की मौत से नाराज परिजनों ने गहरा आक्रोश जताया।आरोप है कि डॉक्टरों और स्टाफ की लापरवाही से मौत हुई है।हंगामे के दौरान परिजनों ने आईसीयू का कांच का गेट तोड़ दिया और दीवार में भी क्षति पहुंचाई।गार्ड के रोकने पर परिजन उनसे भी भिड़ गए।इस अफरातफरी में अस्पताल का माहौल तनावपूर्ण हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।बताया जा रहा है कि मृतक के परिजन नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद और बढ़ गया।अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीर मानते हुए तोड़फोड़ करने वाले परिजनों की पहचान करने की बात कही है।पुलिस को प्रकरण सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments