नई शिक्षा नीति पर शासकीय विद्यालयों को जोड़ने की हो रही कोशिश ,योजना लागू ,शासकीय विद्यालय नहीं कर पा रहे बेहतर ढंग से क्रियान्वयन….

बिलासपुर– शिक्षा को नई दिशा देने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा नई शिक्षा नीति लाई गई है छत्तीसगढ़ में भी नई शिक्षा नीति को लागू किया जा चुका है जिसके तहत इन्हें स्कूलों और महाविद्यालय में लागू करने की दिशा में पहल शुरू हो गई है लेकिन देखा जा रहा है कि स्कूलों में अभी भी नई शिक्षा नीति को लेकर जागरूकता नहीं आई है जिसकी वजह से यहां अभी भी शिक्षा नीति को बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने में दिक्कत आ रही है इसे देखते हुए अब सेमिनार के माध्यम से स्कूलों के प्रतिनिधियों को नई शिक्षा नीति के बारे में जानकारी देकर इसे स्कूलों में बेहतर ढंग से लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी कड़ी में गुरुवार को नई शिक्षा नीति के बेहतर अध्यक्ष को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया इसमें बिलासपुर शहर के विभिन्न शासकीय स्कूलों के प्रतिनिधि शामिल हुए जिन्होंने नई शिक्षा नीति में किस तरह से कार्य करना है इसे लेकर जानकारी एकत्रित की सेमिनार में पहुंचे विशेषज्ञों ने नई शिक्षा नीति से आने वाले समय में शिक्षा में किस तरह से बदलाव आ सकता है और भविष्य में विद्यार्थियों के लिए यह क्यों महत्वपूर्ण है इस संबंध में जानकारी दी जा रही है उम्मीद है कि इस माध्यम से आने वाले समय में शासकीय विद्यालयों में नई शिक्षा नीति को बेहतर ढंग से संचालित करने में सुविधा मिल सकेगी। तो वहीं अब ग्रामीण स्तर पर भी इसी तरह से सेमिनार का आयोजन कर शासकीय विद्यालयों को नई शिक्षा नीति से जोड़ा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles