धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई ,मामला जमीन खरीदी बिक्री से जुड़ा लगातार धोखाधड़ी के मामले आ रहे सामने…

रायपुर– अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बेलर में धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।मामला जमीन खरीदी बिक्री का बताया जा रहा है। जिसमें धोखाधड़ी की बात सामने आ रही है। धोखाधड़ी मामले में लगभग 66 लाख 84 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई है।जो ग्राम बेलर निवासी किसान जगन्नाथ वर्मा के साथ किए जाने की बात कही जा रही है। जांच में यह भी बात सामने आई है कि यह मामला 2023 का है जिस पर अब कार्रवाई हुई है अभनपुर पुलिस ने आरोपी पूना राम साहु निवासी ग्राम खोरपा से गिरफ्तार किया है। जिस पर अब कानूनी कार्रवाई की जा रही है लगातार जमीन से जुड़े धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं जिस पर पुलिस के द्वारा पिछले कुछ समय में लगातार कार्रवाई की गई है आने वाले समय में इसी तरह से पुलिस के द्वारा धोखाधड़ी के मामलों में तेजी से कार्रवाई की जा रही है ताकि जल्द से जल्द लोगों को न्याय मिलसके

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles