
बिलासपुर– सक्ती जिले में पिछले कई दिनों से किसान खाद की कमी से परेशान से परेशान है। लगातार प्रशासन का ध्यान इस दिशा में आकर्षित करने के साथ-साथ ज्ञापन के माध्यम से भी कई बार समस्या को लेकर राज्य स्तर पर भी मांग की गई है लेकिन इस दिशा में कोई भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से अब क्षेत्र के किसान आंदोलन की राह पकड़ चुके हैं यही वजह है कि अब सैकड़ों की संख्या में किसान सड़क पर उतरकर आंदोलन की रह पकड़ चुके हैं।समय पर खाद नहीं मिलने से फसलों के लिए चिंता बढ़ गई है।वही
किसानों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा । हालांकि किसानों के आंदोलन को देखते हुए मौके पर प्रशासन और पुलिस बल तैनात तैनात कर दिया गया जिसके बाद किसानों को समझाइए देकर सड़क से किनारे कर दिया गया हालांकि किसान अभी भी आंदोलन कर रहे हैं और उनकी मांग है कि जब तक उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद यूरिया उपलब्ध नहीं कराया जाएगा तब तक वह इसी तरह से आंदोलन करेंगे




