विदेशी उत्पादों को नकारें, स्वदेशी अपनाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव दुर्ग में स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम,विदेशी पेयों को बहाकर किया बहिष्कार का आह्वान…

दुर्ग :- दुर्ग में आयोजित स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कोका-कोला और पेप्सी जैसी विदेशी पेयों को प्रतीकात्मक रूप से नाली में बहाते हुए कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक पहचान के लिए स्वदेशी अपनाना आवश्यक है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।श्री साव ने कहा कि स्वदेशी केवल उत्पाद नहीं, बल्कि हमारी आत्मा और संस्कार से जुड़ा विषय है। महात्मा गांधी के स्वदेशी आंदोलन को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जैसे स्वतंत्रता संग्राम में स्वदेशी ने बड़ी भूमिका निभाई थी, वैसे ही आज भी यही भावना भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकती है। उन्होंने स्थानीय कलाकारों और कुम्हारों से बनी वस्तुओं को त्योहारों पर प्राथमिकता देने की अपील की और कहा कि यह संस्कृति की रक्षा और परिवारों की आजीविका दोनों सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles