तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ,प्राणघातक हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार…

बिलासपुर :- तोरवा पुलिस ने घातक हथियारों से लैस होकर प्राणघातक हमला करने वाले फरार आरोपी मोहम्मद इस्माइल खान निवासी गोविंद नगर, थाना सिरगिट्टी, को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल अन्य चार आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्ट भी जप्त किया है, जबकि अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।घटना 14 अगस्त 2025 की है, जब प्रार्थी राहुल गोस्वामी अपने साथी बजरंग के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी तितली चौक के पास इस्माइल और उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करते हुए चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट से प्राणघातक हमला किया था। इस मामले में बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि इस्माइल खान गोंदिया से ट्रेन से बिलासपुर आने वाला है। तत्काल पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जुर्म स्वीकारने पर उससे घटना में प्रयुक्त बेल्ट बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles