आंगनबाड़ी हादसे में मासूम की मौत, पुलिस ने किया आरोपी गिरफ्तार,प्रकरण दबाने की खबरों को पुलिस ने बताया निराधार, निष्पक्ष जांच जारी…

बिलासपुर :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र में खेलते समय लोहे का एंगल गिरने से मासूम बालिका मुस्कान महिलांग की मौत के मामले ने सनसनी फैला दी। घटना 14 अगस्त की सुबह हुई, जब खेलते समय अचानक एंगल गिरने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोपहर 1:30 बजे मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक परीक्षण कराया गया तथा गवाहों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस को जैसे ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त हुई, उसी दिन भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी रोशन देवांगन को गिरफ्तार कर अग्रिम विवेचना की जा रही है और जिला शिक्षा अधिकारी को पत्राचार भी किया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित “प्रकरण दबाने” जैसी खबरें तथ्यहीन हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी होगी तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles