
बिलासपुर :- बिलासागुढ़ी रक्षित केन्द्र बिलासपुर में आईजी डॉ. संजीव शुक्ला के निर्देशन में रीडर शाखा की कार्यप्रणाली विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें जिलों से आए 64 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने परवाना लेखन, विभागीय जांच, निरीक्षण प्रतिवेदन और रिकॉर्ड संधारण पर प्रेजेंटेशन दिए। आईजी ने रीडर शाखा को अपराध विवेचना और महिला अपराधों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।




