
जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना पुलिस को 4 साल पुराने हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। 8 नवंबर 2020 को ग्राम मधईपुर निवासी सुरेन्द्र नारंग ने पंतोरा चौकी में सूचना दी थी कि बिछलवा नरवा और छाता जंगल के पास एक अज्ञात व्यक्ति का अधजला शव पड़ा है। शव की पहचान ग्राम बगडबरी निवासी भूखल रोहिदास के रूप में हुई थी।24 जुलाई 2025 को आरोपी राजाबाबू खुंटे ने चकरभाठा थाना में दर्ज अन्य मामले की पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उसने अपने साथी पुरुषोत्तम खुंटे के साथ मिलकर राजिम उर्फ रजनी बाई के कहने पर इस हत्या को अंजाम दिया था।राजिम बाई ने मृतक से जमीन बंटवारे और शराब बिक्री को लेकर परेशान होकर साजिश रची थी। उसने रूपयों का लालच देकर दोनों आरोपियों से भूखल की हत्या करवाई। आरोपियों ने शराब में चूहा मार दवा मिलाई, फिर पत्थर मारकर हत्या की और शव को जलाया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।




