उस्लापुर स्टेशन पर पुलिस का बड़ा खुलासा आर्मी ऑफिसर बताने वाले तस्कर सहित दो गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद

उस्लापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को एसीसीयू और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो गांजा तस्कर धराए। पुलिस ने प्रयागराज (उ.प्र.) निवासी रूपेश कुमार और विनोद कुमार को गिरफ्तार किया, जिनके बैग से 21 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद नशे की कीमत लाखों रुपये आंकी गई है।जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी दुर्ग से सारनाथ एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज जा रहे थे।

पहले से सतर्क पुलिस टीम ने उस्लापुर स्टेशन पर ट्रेन आते ही एसी कोच में दबिश दी। इसी दौरान आरोपी रूपेश कुमार खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर विरोध करने लगा और सवाल उठाने लगा कि उसका बैग क्यों चेक किया जा रहा है। मगर पुलिस ने सख्ती दिखाई और जांच पड़ताल की, जिसके बाद गांजा बरामद हुआ।फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस उनके नेटवर्क और सप्लाई चेन का पता लगा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह का जल्द ही पूरा भंडाफोड़ किया जाएगा।इस कार्रवाई ने रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की निष्क्रियता उजागर कर दी है। सवाल उठ रहे हैं कि ट्रेनों और स्टेशनों पर निगरानी करने वाले जवानों को भनक तक नहीं लगी कि एसी कोच में गांजा की इतनी बड़ी खेप जा रही थी। हालांकि इस बार पुलिस की सतर्कता ने तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया और नशे का जखीरा जब्त कर लिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles