29.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

बिलासपुर में गणपति उत्सव की धूम,पंडालों की तैयारियां जोरों पर

बिलासपुर। गणेश उत्सव को लेकर शहर में तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। दयालबंद, व्यापार विहार, टिकरापारा, मंगल, गोलबाजार सहित कई क्षेत्रों में भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। जगह-जगह पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है और कई स्थानों पर मूर्तियों का आगमन भी हो चुका है। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहरवासियों में उत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शहर के दयालबंद क्षेत्र में पंडाल सजाने का काम तेजी से चल रहा है। यहां आकर्षक लाइटिंग और सजावट के साथ ही भव्य मूर्तियों की स्थापना की तैयारी की जा रही है। वहीं, व्यापार विहार और टिकरापारा में भी आयोजक समितियां पंडालों को अलग-अलग थीम पर सजाने में जुटी हैं। इस बार गणेश महोत्सव में अनोखी और अद्भुत मूर्तियों का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजकों ने दूर-दराज के स्थानों से विशेष मूर्तियां मंगवाई हैं, जिन्हें देखने लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। मूर्तियों का अद्भुत स्वरूप श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाला है। पिछले कई वर्षों से बिलासपुर में गणेश महोत्सव की भव्यता लगातार बढ़ रही है। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पंडालों में दर्शन करने पहुंचते हैं। इस बार भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शहर के विभिन्न पंडालों में हजारों की भीड़ जुटेगी।आयोजक समितियों का कहना है कि गणपति महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है। इस अवसर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन-कीर्तन और सामाजिक संदेशों से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे। शहरवासी अब गणेश जी के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles