गौ वंशों की मौत पर फूटा जन आक्रोश, फिंगेश्वर नगर पंचायत का घेराव, कांजी हाउस में व्यवस्थाओं की कमी,दोषियों पर सख्त कार्यवाही की मांग

राजिम तहसील अंतर्गत फिंगेश्वर नगर पंचायत के अस्थाई कांजी हाउस में तीन गायों की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नगर पंचायत की लापरवाही के कारण गौ वंशों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों की जिम्मेदारी थी, उन्होंने समय रहते जरूरी प्रबंध नहीं किए, जिससे यह दुखद घटना हुई। अस्थाई कांजी हाउस में पर्याप्त चारे, पानी और देखरेख की व्यवस्था नहीं होने की बात भी सामने आ रही है। इसी कारण तीन गायों की जान चली गई।

नगर पंचायत फिंगेश्वर द्वारा सड़क पर घूमने वाली गायों को अस्थाई तौर पर गौठान में रखा गया है, जिसे कांजी हाउस का रूप दिया गया है। इस कांजी हाउस में लगभग 150 से 200 गायें हैं, लेकिन यहां की व्यवस्थाएं काफी बदहाल हैं।प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोषियों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन और उग्र रूप लेगा। फिलहाल प्रशासन मौके की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles