
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर में मुख्य न्यायाधीश श्री रोश सिंह महोदय के करकमलों से स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर विभिन्न संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स और अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर कैप्टन आशीष शर्मा डीपी विप्र कॉलेज,मनोज सिंह एएनओ, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, शुभी मानिक्य कैप्ट पीएससी कॉलेज और धर्मेंद्र सिंह बैस उप पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा सहित कई कैडेट्स को सम्मानित किया गया।समारोह में बी कंपनी 12वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर सरवराज सिंह, कंपनी कमांडर बाबूलाल सोनवानी, 7वीं वाहिनी एनसीसी सीनियर डिवीजन के आदित्य गिरी गोस्वामी और कैडेट अमर यादव को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में रजिस्ट्री के न्यायिक अधिकारियों सहित उच्च न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




