
उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री अरुण साव ने हाटकोंदल में 7 करोड़ 32 लाख 93 हजार रुपए की लागत से बने 4 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कभी माओवाद का गढ़ कहे जाने वाले बस्तर में अब शांति स्थापित हो रही है और यहां के आदिवासियों की चिंता केंद्र व राज्य सरकार दोनों कर रही हैं।श्री साव ने हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में आयोजित समारोह में कहा कि नवीन स्कूल भवन से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा।

उन्होंने तीज और गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए ग्राम हाटकोंदल से भीरावाही मार्ग पर छोकरा नाला में पुल निर्माण की घोषणा की। साथ ही रंगमंच निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की।कार्यक्रम में उन्होंने एक करोड़ 62 लाख की लागत से निर्मित 50 सीटर आदिवासी कन्या आश्रम, एक करोड़ 20 लाख से नया स्कूल भवन और एक करोड़ 76 लाख से उच्च स्तरीय पुल का लोकार्पण किया। वहीं कंगलू कुम्हार महाविद्यालय दुर्गुकोंदल में 2 करोड़ 72 लाख की लागत से बनने वाले 100 बिस्तर छात्रावास का भूमिपूजन किया।




