
कोसा पालन कर कर रही बेहतर आमदनी,कई को मिल रहा रोजगारएंकर – जिला मुख्यालय जांजगीर-चाम्पा से लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अकलतरा विकासखंड में ग्राम कटघरी के शासकीय टसर विस्तार केन्द्र रेशम विभाग के द्वारा शासकीय टसर विस्तार केन्द्र कटघरी अन्तर्गत 65 हेक्टयर वनभूमि में साजा,अर्जुन पौधरोपण कराया गया था। यह बाहुल्य क्षेत्र है। इसी ग्राम के दुर्गेश्वरी स्व सहायता समूह हितग्राही टसर कीट पालन कर अपना स्थिति सुधार कर अच्छा आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। जिससे यहाँ के हितग्राहियों को अच्छा आमदनी तथा उत्पादन भी भारी मात्रा में होता है।ग्रामीणों के उत्थान एवं रोजगार मूलक कार्य हेतु रेशम उत्पादन का कार्य प्रारंभ किया गया है।

जिससे जुडकर आज एक अच्छी जिन्दगी जी रहे है।जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ग्राम-कटघरी के माँ दुर्गेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा कोसा पालन कार्य किया जा रहा है। माँ दुर्गेश्वरी महिला स्वयं सहायता समूह कटघरी वार्षिक आय लगभग 01लाख तक हो जाती है। जिससे अपने बच्चों को अच्छे स्कूलों में शिक्षा दिला रहे तथा अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर पा रही है। उन्होने बताया कि रेशम विभाग अधिकारी द्वारा रोजगार हेतु अथक प्रयास कर उन्नत किस्म के स्व.सहायता समूह प्रदाय करते है। ताकि हमारी आमदनी अधिक से अधिक हो तथा आर्थिक स्थिति पर सुधार हो सके और जिस प्रकार से विभाग की पहल से हमारे जैसे दूरवर्ती क्षेत्र में बसे लोगों तक शासन का योजना का लाभ पहुंचा रहे हैं।




