
गणेश चतुर्थी का पर्व बुधवार को धूमधाम से मनाया जा रहा है ।विघ्नहर्ता और प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। चतुर्थी से पहले ही शहर के बाजारों में रौनक देखने को मिली, जहां भक्तों ने बप्पा को अपने घर लाने की उत्साह में नजर आए। विघ्नहर्ता भगवान गणेश की गणेश चतुर्थी बुधवार को मनाई जा रही है पापा के आगमन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी बप्पा को घर ले जाने तात्पर्य नजर आ रहे हैं यही वजह है कि मंगलवार को सुबह से शाम तक बाजार में भीड़ देखी गई।भक्त अपने-अपने घर के लिए भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीदते नजर आए।

1 फीट से लेकर 8 फीट तक की मूर्तियां बाजार में उपलब्ध रहीं, जिनकी कीमत 100 से 5000 रुपए तक रही। इस बार फैशनेबल और ट्रेंडी मूर्तियों की मांग ज्यादा देखी गई, जिसमें इको-फ्रेंडली मूर्तियां भी शामिल रहीं। हालांकि, बढ़ती मांग के बावजूद कई मूर्तिकारों को कम ऑर्डर मिले क्योंकि बड़ी मूर्तियां अधिकतर समितियों द्वारा पहले ही बुक कर ली गई थीं। पंडालों में विराजमान होने वाली विशाल मूर्तियों को ले जाने के लिए समितियों के सदस्य दिनभर मूर्तिकारों के पास पहुंचते रहे।

मूर्तियों के साथ-साथ बप्पा की सजावट की सामग्री जैसे रंग-बिरंगी झालरें, मंडप सजावट, मोदक के डिब्बे और पूजन सामग्री की भी अच्छी बिक्री देखने को मिली।भक्तों में अपने आराध्य के स्वागत को लेकर उत्साह चरम पर है। हर कोई चाहता है कि इस बार उनके घर बप्पा विशेष रूप में पधारें। इस उत्सव ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को प्रकट किया, बल्कि बाजारों में भी रौनक और कारोबार को गति दी।




