
जिले की बागबहार पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव को उसके घर से 16 किलो गांजे के साथ दबोच लिया। बरामद नशीले पदार्थ की कीमत 4 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी की स्कॉर्पियो और स्कूटी को भी जब्त किया है।जानकारी के अनुसार, थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रताप यादव लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस टीम जब उसके घर पहुंची तो आरोपी व परिजन पुलिस से उलझ पड़े और ताला लगाकर फरार हो गए।

पुलिस को शक हुआ और विधिवत कार्रवाई करते हुए घर का ताला तोड़ा गया।तलाशी के दौरान सोफे के नीचे, कूलर के भीतर और आंगन में खड़ी स्कॉर्पियो से गांजे की 16 किलो खेप बरामद की गई।एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने अन्य फरार आरोपियों की पहचान कर ली है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा – “गांजा तस्करी जैसे अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।




