मरवाही में हाथी का आतंक: रेंज ऑफिस की दीवार तोड़ी,ग्रामीण दहशत में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, वन विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

जीपीएम जिले के मरवाही वन परीक्षेत्र में हाथी ने मंगलवार रात रेंज ऑफिस में घुसकर दीवार तोड़ डाली। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाथी नर्सरी की तरफ से होते हुए कार्यालय पहुंचा और दीवार को तोड़ने के बाद चीचगोहना गांव की ओर निकल गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी हाथियों के झुंड घरों और फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं।वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। हाथी की निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश की जा रही है। meanwhile, विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और हाथियों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles