बुलेट पर निकले ट्रैफिक एएसपी,रामगोपाल करियारे ने अचानक सड़क पर उतरकर लिया ट्रैफिक का जायजा

मंगलवार की शाम शहरवासियों ने सड़कों पर कुछ अलग ही नज़ारा देखा। ट्रैफिक एएसपी रामगोपाल करियारे बिना किसी पूर्व सूचना के बुलेट बाइक पर सवार होकर अचानक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लेने निकल पड़े।हेलमेट पहने होने की वजह से ट्रैफिक जवान भी उन्हें पहचान नहीं पाए। लेकिन मीडिया के कैमरे उनकी नज़र से नहीं बच सके। जैसे ही उन्होंने हेलमेट उतारा, ट्रैफिक जवान भी हैरान रह गए कि उनके बीच खुद एएसपी खड़े हैं।इस दौरान करियारे ने शहर की भीड़भाड़ वाली गलियों, चौक-चौराहों और मुख्य बाजारों का दौरा किया। कई स्थानों पर रुककर उन्होंने जवानों से चर्चा की और ट्रैफिक व्यवस्था की असल तस्वीर जानी।गणेश पंडालों के आसपास, ठेला-गुमटियों की भीड़ और बेतरतीब पार्किंग की स्थिति उन्होंने खुद अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली। करियारे ने मौके पर ही अधिकारियों को सुधार के निर्देश भी दिए।एएसपी का यह अनोखा अंदाज शहरवासियों को खूब भा गया। लोग मानते हैं कि अगर अफसर इसी तरह अचानक सड़क पर उतरकर हालात देखें, तो ट्रैफिक व्यवस्था और बेहतर हो सकती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles