नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा ,तारबाहर पुलिस ने अमन सिंघल को पकड़ा, 150 नशीली गोलियां जब्त

तारबाहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले आरोपी अमन सिंघल को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से Nitrazepam की 150 टैबलेट बरामद हुईं, जिनका दुरुपयोग नशे के तौर पर बेहद खतरनाक माना जाता है।दरअसल, Nitrazepam अनिद्रा के इलाज में उपयोग की जाने वाली दवा है, लेकिन इसके नशे से भ्रम, अवास्तविक दृश्य, चिड़चिड़ापन और मानसिक असंतुलन जैसी गंभीर समस्याएँ पैदा होती हैं। पुलिस ने अमन सिंघल के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 22 के तहत मामला दर्ज किया है।यह कार्रवाई 25 अगस्त की रात तितली चौक पर हुई चाकूबाजी से जुड़ी हुई है। उस घटना में नशे की हालत में तीन युवकों ने विवाद के दौरान शहडोल निवासी समीर यादव पर चाकू से हमला किया था।पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर दो नाबालिगों और अमन सारथी निवासी चिंगराजपारा को गिरफ्तार कर लिया था।जांच में खुलासा हुआ कि इन युवकों को नशे का सामान राहुल निवासी – बंगालीपारा, सरकंडा उपलब्ध कराता था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर BNS की धारा 49 के तहत दुष्प्रेरणा का आरोपी बनाया। राहुल से पूछताछ में अमन सिंघल का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप बिछाकर उसे दबोचा।पुलिस का कहना है कि अब केवल अपराधियों पर ही नहीं, बल्कि नशे का सामान उपलब्ध कराने वाले हर व्यक्ति पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर पुलिस ने साफ किया है कि इस पूरे नेटवर्क की जड़ तक पहुँचकर सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles