34.2 C
Bilāspur
Monday, March 30, 2026
spot_img

सेवा पहल बाहर से आए मुसाफिर और शैक्षणिक संस्थानों में बाहर से पढ़ने आए विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को सस्ते दर पर अच्छा भोजन उपलब्ध मात्र 5 रुपये मे

सेवा पहल बाहर से आए मुसाफिर और शैक्षणिक संस्थानों में बाहर से पढ़ने आए विद्यार्थियों के साथ आम लोगों को सस्ते दर पर अच्छा भोजन उपलब्ध कराने की पहल श्री श्याम सेवा समिति के द्वारा की गई है

इनके द्वारा प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक सभी लोगों को ₹5 में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा चावल दाल सब्जी से परिपूर्ण इस श्याम रसोई में लोग खाना खा सकेंगे देखा जा रहा है कि इस महंगाई के दौर में बाहर से आने वाले लोगों को अत्यधिक राशि खाने में खर्च करनी पड़ती है इसे देखते हुए अब सेवा पल के दृष्टिकोण से यह शुरुआत की गई है इससे पहले भी शहर के अनुष्ठानों पर सस्ता भोजन उपलब्ध कराने की एक कोशिश हुई थी जो काफी सफल रही है मानवीय पहल से भी यह एक बेहतर कदम माना जा सकता है रेलवे परिक्षेत्र स्थित कंस्ट्रक्शन कॉलोनी दुर्गा पूजा पंडाल के पास लगाए गए इस श्री श्याम सेवा समिति श्याम रसोई का सोमवार को शुभारंभ किया गया अब यहां प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक इसी तरह से सेवा पहल करते हुए लोगों को भोजन कराया जाएगा इसके लिए सेवा के तौर पर केवल ₹5 शुल्क लिया जा रहा है इसके अलावा समिति ने जन्मदिन पुण्यतिथि सालगिरह के अवसर पर सहयोग करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया है ताकि वे भी यहां पहुंचकर इस पुण्य कार्य का हिस्सा बन सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles