36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

बिलासपुर पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: 26 शराबी ड्राइवर पकड़े गए18 बदमाशों पर प्रतिबंधक कार्यवाही

त्यौहारों के मद्देनजर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अपराध और अव्यवस्था पर नकेल कस दी है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़े स्तर पर कार्रवाई की है।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना क्षेत्र में लगातार पिकेट प्वाइंट लगाकर कड़ी चेकिंग की जा रही है। इसी अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 लोगों को पकड़ा गया।

सभी वाहनों को ज़ब्त कर धारा 185 एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।वहीं, क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले और बदमाशी करने वाले 18 शरारती तत्वों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसा। इनके खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन प्रहार आगे भी जारी रहेगा। असामाजिक तत्वों और नशे में वाहन चलाने वालों पर अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles