
बिलासपुर :- तालापारा निवासी वेब पत्रकार शेख असलम ने कार थार वाहन चालक पर हमले की कोशिश और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है।घटना 28 अगस्त दोपहर 3.15 बजे नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट रोड के बीच हुई।पीड़ित के अनुसार गोल्डन कलर की थार नम्बर CG04PH8457 का चालक लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक कर टक्कर मारने की कोशिश करता रहा। बीच सड़क पर गाड़ी रोककर उसने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।गनीमत थी कि मौके पर मौजूद लोगों और अन्य पत्रकारों ने बीच बचाव किया,अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी।वारदात का वीडियो कैमरे में कैद है और CCTV फुटेज से भी इसकी पुष्टि हो सकती है।पूरे मामले की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने BNS की धाराओं और MV एक्ट के तहत FIR दर्ज की है।




