
बिलासपुर :- त्यौहारों से पहले अपराधियों पर नकेल कसने चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।रिवर व्यू चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रमेन्द्र सूर्यवंशी निवासी अरविंद नगर, बंधवापारा को मोटरसाइकिल R-15 पर धारदार हथियार लहराते पकड़ा। आरोपी शराब के नशे में लोगों में दहशत फैला रहा था।पुलिस ने मौके से हथियार और मोटरसाइकिल जब्त की। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और मोटर व्हीकल एक्ट 185 के तहत कार्रवाई की गई।आरोपी का साथी समीर सोनवानी निवासी बंधवापारा भी बाइक पर सवार था। उसके खिलाफ अलग से धारा 170 BNS के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।




