
बिलासपुर :- शनिवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन सुरक्षा के कड़े घेरे में तब्दील रहा। मौका था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन का। प्रशासन ने स्टेशन को छावनी में बदलते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।दोपहर 4 बजकर 1 एक मिनट पर पुणे-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मोहन भागवत अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर स्टेशन पहुंचे।उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।इस तरह वे कड़ी सुरक्षा के बीच अपने कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुआ।भागवत के आगमन से पहले ही जीआरपी, आरपीएफ और लोकल पुलिस ने पूरे स्टेशन परिसर को घेर लिया था। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जवान लगातार चौकसी बरतते रहे।भीड़ को नियंत्रित करने और आम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने विशेष व्यवस्था की। स्टेशन परिसर में हर आने-जाने वाले पर सुरक्षा कर्मियों की कड़ी नजर रही।मोहन भागवत के इस दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। रेलवे स्टेशन से लेकर शहर तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे।




