33 C
Bilāspur
Wednesday, April 8, 2026
spot_img

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 52 ट्रेनों को ठहराव की सौगात,यात्रियों की सुविधा हेतु अलग-अलग स्टेशनों पर मिलेगा लाभ, 1 सितम्बर से प्रभावी…

बिलासपुर:- यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने 52 यात्री गाड़ियों का ठहराव विभिन्न स्टेशनों पर देने का निर्णय लिया है। इन नए ठहरावों से यात्रियों को छोटे-बड़े स्टेशनों पर चढ़ने-उतरने की सहूलियत मिलेगी।नए ठहरावों में ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, मुल मारोरा, बैहाटोला, धुरवासिन, उमरिया, अमलाई, चँदिया रोड, बेलगहना, करगीरोड, हथबंध, खोंगसरा, पेंड्रा रोड, गतौरा, बिल्हा, किरोड़ीमलनगर, करंजी, पाराडोल और देवबलौदा चरौदा समेत कई स्टेशन शामिल हैं।रेलवे ने जानकारी दी है कि इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस, अमृतसर-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस, चेन्नई सेंट्रल-बिलासपुर एक्सप्रेस, कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस, दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस सहित कुल 52 ट्रेनों को इन स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।ये ठहराव 31 अगस्त और 1 सितम्बर 2025 से प्रभावी होंगे। रेलवे का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को बेहतर सुविधा और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles