28.9 C
Bilāspur
Wednesday, April 8, 2026
spot_img

जापान-दक्षिण कोरिया दौरे से लौटे सीएम साय ,विदेशी निवेश व रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे…

रायपुर :- रायपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत हुआ। पारंपरिक कर्मा और पंथी नृत्यों से पूरा परिसर गूंज उठा। भारी जनसमूह की मौजूदगी ने दौरे की सफलता को जताया।सीएम साय ने बताया कि जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा बेहद सफल रही। इस दौरे से छत्तीसगढ़ में विदेशी निवेश और औद्योगिक विकास के रास्ते खुलेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान तय 6 लाख करोड़ निवेश का बड़ा हिस्सा छत्तीसगढ़ को भी मिलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि एआई, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल और खाद्य प्रसंस्करण जैसे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर निवेश की सहमति बनी है। इससे प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों रोजगार अवसर सृजित होंगे।उन्होंने बताया कि ओसाका वर्ल्ड एक्सपो में छत्तीसगढ़ ने अपना पवेलियन बनाया, जहां 30 हजार से अधिक लोग रोजाना पहुंचे। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक संभावनाओं की जानकारी पहली बार जापानी भाषा में दी गई, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा।मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार दक्षिण कोरिया में भी छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा।आईसीसीके के साथ एमओयू कर छत्तीसगढ़ को नॉलेज पार्टनर बनाया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब छत्तीसगढ़ निवेश और विकास के लिए केवल भारत तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles