तखतपुर के ग्राम परसा कपा में दिल दहला देने वाला मामला ,पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बिलासपुर- तखतपुर से लगे परसाकापा गांव स्थित पाठ बाबा मंदिर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू निवासी परसाकापा की अज्ञात हमलावरों ने निर्मम हत्या कर दी।घटना का खुलासा तब हुआ जब रोज़ाना की तरह 31 अगस्त को सुबह 6 बजे पुजारी की मां मंदिर पहुँचीं। उन्होंने बेटे का रक्तरंजित शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।इसकी सूचना थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल को दी गई जहां थाना प्रभारी ने हत्या होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी । एसडीओ पी नूपुर उपाध्याय जहां सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी है।वहीं इस मामले में बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि बहुत ही जघन्य हत्या है लगता है कि कोई बड़ी रंजिश है लेकिन अभी तक ऐसी कोई चीजें निकल कर नहीं आई है पुलिस इस मामले में बारीकियों से जांच कर रही है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles