35.9 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमित शाह को छत्तीसगढ़ में सुरक्षा और विकास की प्रगति से अवगत कराया,बस्तर में नक्सल उन्मूलन, बाढ़ राहत और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर भी हुई चर्चा…

दिल्ली:- नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट की और छत्तीसगढ़ में सुरक्षा एवं विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी साझा की। दिसंबर 2023 से अब तक माओवादी गतिविधियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति में 453 माओवादी न्यूट्रलाइज हुए, 1616 गिरफ्तार और 1666 ने आत्मसमर्पण किया।इस अवधि में राज्य में 65 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए गए और सड़क, पुल-पुलिया और मोबाइल नेटवर्क जैसी आधारभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री ने बस्तर में आई बाढ़ और चल रहे राहत कार्यों की भी जानकारी दी।विकास और सुरक्षा को साथ लेकर छत्तीसगढ़ सरकार बस्तर में नक्सल उन्मूलन, राहत एवं पुनर्वास कार्य और शांति स्थापना के प्रति प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक मदद पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles