
बिलासपुर :- सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सोंठी में सेवा सहकारी समिति मर्यादित से रात में चोरी की घटना हुई। चोरों ने खिड़की तोड़कर कम्प्युटर, मानीटर, सीपयू, 2 इनवईटर और बैट्री चोरी की, जिसकी कुल कीमत 80,000 रुपये है।पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदन उर्फ भोलू और किशन उर्फ रामू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी करना स्वीकार किया और चोरी की गई संपत्ति बरामद हुई।अधिकारियों के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई और दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। मामले की जांच अभी भी जारी है।




