बिलासपुर रेलवे हादसा: झुलसे प्रताप बर्मन के परिवार को मिला मुआवजा और नौकरी का आश्वासन,हाईकोर्ट फैसले के बाद 16.5 लाख रेलवे, 5 लाख राज्य व 5 लाख ठेकेदार से, पत्नी को नौकरी…

बिलासपुर :- बिलासपुर रेलवे ओएचई तार के चपेट में आकर झुलसे प्रताप बर्मन के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक का परिवार और आंदोलन में शामिल संजीव बर्मन ने मंगलवार देर रात बताया कि मृत शरीर को अब मुक्ति देने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि शव जिला अस्पताल में पांच दिनों से पड़ा हुआ था।परिवार ने हाईकोर्ट के फैसले का पालन करते हुए कहा कि रेलवे, राज्य सरकार और संबंधित ठेकेदार से मुआवजे का आश्वासन मिला है। रेलवे की ओर से 16.5 लाख, राज्य सरकार से 5 लाख और ठेकेदार की तरफ से 5 लाख रुपए दिए जाने का प्रस्ताव है।मृतक की पत्नी खुश्बू बर्मन को शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नौकरी देने का भी निर्णय लिया गया है। यह नौकरी केंद्रीय कल्याण श्रम बोर्ड के अधीन न्यूनतम मजदूरी दर पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से होगी।मृतक के परिवार और भीम आर्मी के समर्थक लगातार सात दिनों से डीआरएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने प्रताप बर्मन के अस्पताल में भर्ती रहने से लेकर मौत के बाद तक निरंतर आंदोलन किया।धरने के दौरान प्रदर्शनकारी धूप और बारिश में त्रिपाल ओढ़कर बैठकर न्याय की मांग करते रहे। मंगलवार रात भी भारी बारिश के बावजूद प्रदर्शन जारी रहा।इन सभी प्रयासों के बाद रेलवे और संबंधित विभागों ने परिवार को मुआवजा और नौकरी देने का आश्वासन दिया। इससे परिवार को राहत मिली और मामला निपटाने की दिशा में कदम बढ़ा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles