24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

रायपुर रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी का भंडाफोड़,आरपीएफ-आबकारी की संयुक्त कार्रवाई में 28 किलो गांजा बरामद…

रायपुर :- रायपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से एक ट्रॉली बैग और पिट्ठू बैग में छिपाकर रखा गया कुल 28 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग सात लाख रुपए आंकी गई है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के छपरा निवासी अनीश कुमार शाह और गोपालगंज निवासी आयुष कुमार सिंह के रूप में हुई है।पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे गांजा ओडिशा के कोरापुट जिले से बस के जरिए रायपुर लाए थे और यहां से ट्रेन के माध्यम से हरियाणा होते हुए बिहार पहुंचाने की योजना थी।आबकारी विभाग ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गांजा जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों को बुधवार को विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर में पेश किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles