24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

बेबीलॉन टावर में आग, साहसी युवाओं ने बचाई जानें ,कलेक्टर-एसएसपी ने किया सम्मानित…

रायपुर:- राजधानी रायपुर के बेबीलॉन टावर में बीती रात अचानक आग लग गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मौके पर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह खुद पहुंचे और बचाव कार्य का नेतृत्व किया। इस दौरान कुछ जांबाज युवाओं ने अपनी जान की परवाह किए बिना फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।रेस्क्यू ऑपरेशन के हीरो बने सोमेश साव, देवाशीष बरिहा, आकाश साहू, विशाल यादव, अभिषेक सिन्हा और ए. वेनूगोपाल सहित कई युवाओं को कलेक्टर और एसएसपी ने सम्मानित किया। कलेक्टर ने कहा कि ऐसे साहसी युवा समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं, जिन्होंने संस्कार और साहस का परिचय देकर कठिन परिस्थिति में दूसरों की जान बचाई। रेस्क्यू टीम ने आग लगे स्थल से एक दिव्यांग व्यक्ति को गोद में उठाकर सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि प्रशासनिक अमले और एसडीआरएफ की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles