
बिलासपुर:- लगातार दो डिबो से हो रही बारिश ने बिलासपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी। स्मार्ट सिटी और बेहतर ड्रेनेज सिस्टम के करोड़ों खर्च के दावे पहली ही बारिश में ध्वस्त हो गए।सरकंडा डीएलएसए कॉलेज रोड,,विज्यापुरम रोड पर हालात सबसे बदतर रहे। घुटनों तक भरे पानी ने मुख्य मार्ग को तालाब में बदल दिया। छात्र और राहगीर बड़ी मुश्किल से पानी पार कर निकलते दिखे।नालियों की सफाई न होने के कारण गंदा पानी घरों और दुकानों तक घुस आया। कई वाहन पानी में बंद हो गए, जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही।सिरगिट्टी क्षेत्र में भी यही हाल रहा। बारिश का पानी घंटों तक सड़कों पर जमा रहा और लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर गया।शहरवासियों का कहना है कि हर साल निगम केवल कागजों में तैयारी दिखाता है। हकीकत यह है कि बारिश आते ही सारा सिस्टम जवाब दे जाता है।लोग आशंका जता रहे हैं कि अगर आगे बारिश तेज हुई तो स्थिति और भयावह हो सकती है। नगर निगम की लापरवाही अब जनता के सब्र का इम्तहान ले रही है।




