एनएचएम कर्मियों की 10 सूत्रीय मांगों पर उबाल,सीएमएचओ कार्यालय का घेराव, सड़क यातायात घंटों बाधित…

बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ ने अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि 18 अगस्त से जारी आंदोलन के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई।इसी मांग को लेकर गुरुवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी सरकंडा नूतन चौक स्थित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सीएमएचओ कार्यालय पहुंच गए और घेराव कर दिया। अचानक हुए इस विरोध से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और सड़क यातायात लंबे समय तक प्रभावित रहा।स्थिति को नियंत्रित करने के लिए थाना सिविल लाइन और थाना सरकंडा के टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने कर्मचारियों से बातचीत कर माहौल शांत कराने की कोशिश की।आखिरकार समझाइश के बाद कर्मचारियों ने घेराव खत्म किया। हालांकि, संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है, जिससे प्रदेशभर की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles