शिक्षक दिवस पर बिलासपुर में शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान समारोह ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और महापौर पूजा विधानी रहे मुख्य अतिथि…

बिलासपुर- देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बिलासपुर के प्रार्थना सभा कक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से आए 100 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया।इस समारोह में जिले के विभिन्न स्कूलों के हेड मास्टर, प्रिंसिपल और शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, शिक्षा में योगदान और सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों को साल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। समारोह का उद्देश्य न केवल वर्तमान में कार्यरत शिक्षकों को सम्मानित करना था, बल्कि सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी उनके जीवनभर के समर्पण के लिए सराहना देना रहा।मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला और बिलासपुर की महापौर श्रीमती पूजा विधानी ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस दौरान संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज की नींव मजबूत करने वाले स्तंभ हैं।कार्यक्रम के अंत में तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी शिक्षक एवं अतिथियों ने आपसी संवाद और अनुभव साझा किए। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शिक्षक दिवस को यादगार बनाने का प्रयास किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles