
बिलासपुर :- जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस वर्ष भी शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। परंपरा अनुसार बिलासपुर की उसकी देन कमेटी के तत्वाधान में आयोजित इस जुलूस का भव्य स्वागत किया गया। हर वर्ष की तरह इस बार भी कांग्रेस के वरिष्ठ और लोकप्रिय नेता श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास, राष्ट्रीय समन्वयक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश और गुजरात के मार्गदर्शन में आयोजन को और भी भव्य रूप दिया गया।
जुलूस के दौरान कंपनी गार्डन के सामने स्वागत समारोह आयोजित हुआ, जहां पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और फूल-मालाओं के साथ उपस्थित लोगों ने स्वागत कर धार्मिक सौहार्द और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। शहरभर में गूंजते नारे और रोशन आतिशबाजी ने वातावरण को उल्लासमय बना दिया।
कार्यक्रम में श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास की अगुवाई ने इसे खास पहचान दी। उनके नेतृत्व में जुलूस का स्वागत करते हुए लोगों ने उन्हें भी फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पर्व का संदेश शांति, भाईचारा और इंसानियत की सेवा है, जिसे समाज में हर व्यक्ति तक पहुंचाना जरूरी है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। स्वागत स्थल पर लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और मिलजुलकर त्योहार को मनाया। आयोजन में शामिल सभी लोगों ने भाईचारे और गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल कायम की।
जुलूस का हिस्सा बनने वालों में अजय गुप्ता मुन्ना, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, पंडित जितेंद्र शर्मा जीतू, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, चंद्र प्रकाश केसरवानी, कौशल श्रीवास्तव, पवन सिंह, रवि बघेल, मोहसिन खान, कामरान खान, बंटी खान, मंगल वाजपेई, राहुल गोरख, अवधेश गोयल, मनीष भट्ट, नवीन चंद्र दुबे, मयंक वर्मा, पार्थ किशन, अमन साहू, राकेश चौहान, सुनील यादव, असलम खान समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।
धार्मिक उत्सव के इस अवसर पर बिलासपुर का माहौल पूरी तरह सौहार्द और उत्साह से भर गया। जुलूस का भव्य आयोजन और स्वागत, सभी समुदायों की सहभागिता तथा कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में हुए आयोजन ने इसे और भी खास बना दिया। लोगों ने इसे धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का अनूठा संगम बताया।




