
बिलासपुर :- सरकंडा क्षेत्र में शराब के लिए पैसे न मिलने पर बदमाश सागर डहरे उर्फ रेनी ने युवक सत्यम दास मानिकपुरी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हुआ।घटना की शिकायत मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया और उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। इस घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है।




