24.3 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

खुटाघाट बांध में फिर चला वेस्ट वियर, लबालब हुआ जलस्तर ,बारिश के बाद पर्यटकों की बढ़ी आमद, वीकेंड पर उमड़ी भीड़…

बिलासपुर —शहर से कुछ दूरी में स्थित खूंटाघाट बांध से एक बार फिर वेस्ट वियर प्रारंभ हो गया है ऐसे में बांध से निकल रहे सटीक पानी को देखने बड़ी संख्या में पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं तो वहीं वीकेंड होने से यहां पर्यटकों की संख्या भी बढ़ गई है। बीते दिनों बिलासपुर और आसपास के क्षेत्रों में हुई झमाझम बारिश का असर अब खुटाघाट बांध में साफ नजर आ रहा है। शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित इस लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर एक बार फिर से वेस्ट वियर प्रारंभ हो गया है। बताया जा रहा है कि इस समय बांध से लगभग 2 फीट तक अतिरिक्त पानी बह रहा है, जिससे यहां का दृश्य बेहद मनोहारी हो गया है।वीकेंड का समय होने के चलते पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा देखा गया है। आसपास के इलाकों से लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं। बांध से बहते पानी और हरियाली के मनोरम दृश्य पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा हैं कुछ दिनों पहले तक खुटाघाट बांध में जलस्तर कम हो गया था। नहरों में पानी छोड़े जाने और बारिश की कमी के चलते यहां सूखे की स्थिति बनने लगी थी। हालांकि हाल ही में हुई अच्छी बारिश के बाद अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। बांध एक बार फिर से लबालब भर चुका है और अतिरिक्त पानी वेस्ट वियर से बाहर बह रहा है।बांध से बहते पानी का दृश्य अब पर्यटकों के लिए एक बार फिर से आकर्षण का केंद्र बन गया है। लोग यहां आकर फोटो खिंचवा रहे हैं, वीडियो बना रहे हैं और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले रहे हैं। स्थानीय दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों के लिए भी यह समय काफी लाभदायक साबित हो रहा है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles