
बिलासपुर :- उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद देर रात तेज आवाज में डीजे बजाने पर सरकंडा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने माजदा वाहन सहित साउंड सिस्टम जब्त किया है।शनिवार देर रात करीब 10:30 बजे जबड़ापारा इलाके में बिना अनुमति के तेज आवाज में डीजे बजाने की सूचना पुलिस को मिली। टीम मौके पर पहुंची तो वहां डीजे संचालक द्वारा बेसुरे ढंग से जोर-जोर से डीजे बजाया जा रहा था।पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी संचालक के पास किसी भी तरह की अनुमति नहीं पाई गई। इस पर मौके से डीजे साउंड सिस्टम और माजदा वाहन जप्त कर लिया गया।आरोपी विकास यादव निवासी गोड़पारा तिफरा के खिलाफ कोलाहल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


